प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय के खिलाड़ियों का वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन

Neemuch headlines November 11, 2025, 3:39 pm Technology

मंदसौर। जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय मंदसौर द्वारा दिनांक 10/11/2025 को संभाग स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया,

जिसमें उज्जैन संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में मंदसौर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनेक वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महिला वर्ग में विजेता खिलाड़ी 48 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान सलोनी व्यास, 53 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान रत्ना प्रजापत, 58 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान मधु अवस्थी, 63 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान सिमरन हरवा। पुरुष वर्ग में विजेता खिलाड़ी किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान रौनक जैन, 65 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान अनुराग चौहान, 71 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान चेतन सोलंकी, 79 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान अभिनव चौहान, 88 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान नीलेश राठौर । सभी खिलाड़ियों का चयन अब भोपाल में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल और निष्ठापूर्ण तरीके से आयोजित करने में किशोर माली, नरेंद्र गर्ग, आजाद सिंह सोलंकी ने टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश जी चंदवानी, प्राचार्य प्रो.जे.एस. दुबे, प्रो. टी.के.झाला , प्रो. डी.सी.गुप्ता,जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ,महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी राजू कुमार ,वेटलिफ्टिंग कोच आजाद सिंह सोलंकी व महाविद्यालय परिवार ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post