Latest News

सड़क सुरक्षा के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें — कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग

Neemuch headlines November 10, 2025, 4:35 pm Technology

मंदसौर । सुशासन भवन स्थित सभागृह में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि मॉडल रोड निर्माण के लिए सभी विभाग टीम भावना से समन्वय स्थापित कर कार्य करें। कलेक्टर ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि जिले की सभी गौशालाओं का क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए। साथ ही सिंहस्थ से संबंधित सभी निर्माण कार्यों, उनकी डीपीआर सहित अन्य सभी कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में भावांतर भुगतान योजना, खाद की उपलब्धता, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा, एवं समाधान पोर्टल की प्रविष्टियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि सभी बैठकों के पालन प्रतिवेदन समय-सीमा में प्रस्तुत किए जाएं। इसके अतिरिक्त निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एसआईआर कार्य, फार्म वितरण एवं भराव कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, वन मंडल अधिकारी संजय रायखेरे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post