Latest News

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

Neemuch headlines June 8, 2025, 3:02 pm Technology

भोपाल।मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोरोना पॉजिटिव महिला की गुरुवार को मौत हो गई। वह डिलीवरी के लिए इंदौर आई हुई थी। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल एमटीएच में एडमिट किया गया था। जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय महिला 9 महीने की गर्भवती थी।

सिजेरियन डिलीवरी (LSCS) के ऑपरेशन के दौरान महिला को अचानक दौरे पड़ने लगे। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए तुरंत सांस लेने में मदद देने वाली मशीन (इंट्यूबेशन) पर रखा गया। हालांकि, उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती गई और मौत हो गई। RT-PCR जांच में आई तो उसमें महिला कोरोना पॉजिटिव थी। वर्तमान में मध्यप्रदेश में कोरोना के 3 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है। वहीं, प्रदेश में सक्रिय मामलों (एक्टिव केस) की संख्या अब 32 है। इंदौर में कुल 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

भोपाल में कोरोना के 9 मामले सामने आ चुके हैं। अभी 4 केस एक्टिव हैं। क्या बताया डॉक्टरों ने डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया कि भ्रूण निकालने के तुरंत बाद महिला को ऑपरेशन टेबल पर अचानक तेज ऐंठन शुरू हो गई। उसका ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल गिर गया। स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत इंटुबैशन (सांस की नली डालना) किया गया। महिला को प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या थी। यह गर्भावस्था की एक जटिल और गंभीर स्थिति होती है, जिसमें प्लेसेंटा गर्भाशय के निचले हिस्से में चला जाता है और कभी-कभी गर्भाशय की ग्रीवा को पूरी तरह ढक देता है। महिला की पिछली दो डिलीवरी सिजेरियन से हुई थी। जटिलताओं को देखते हुए डॉक्टरों ने लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन के जरिए डिलीवरी की। तीसरी डिलीवरी के लिए हुई थी एडमिट : सीएमएचओ डॉ. सेतिया ने बताया कि महिला अपनी तीसरी डिलीवरी के लिए एमटीएच में एडमिट हुई थी। उसकी 25 मई को डिलीवरी हुई थी और स्वस्थ बच्चा पैदा हुआ था। फिर 5 जून को वह कोरोना पॉजिटिव हुई। इसी बीच उसकी हालत बिगड़ गई, उसे एमआरटीबी रैफर किया गया।

गुरुवार को उसकी मौत हो गई। वहीं बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है

Related Post