कुकडेश्वर। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एस.डी.ओ.पी. मनासा श्रीमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन में फरार आरोपियो की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुकडेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना टीम कुकड़ेश्वर द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे दो ईनामी स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार।
जानकारी अनुसार थाना कुकड़ेश्वर के अपराध क्रमांक 41/2020 प्र.क्र.900/2020 धारा 341,147 भादवि में पीछले 4 वर्षों से फरार चल रहे 1000 रूपये के ईनामी स्थाई वारंटी अजय पिता कारूलाल बंजारा उम्र 21 साल निवासी गावं बाक्याखेडी थाना रामपुरा को दिनांक 17.05.2025 को गिरफ्तार किया गया।
जिसे माननीय न्यायालय मनासा पेश किया गया है। वहीं एक अन्य कार्यवाही में अपराध क्र. 137/2016 प्र.क्र. 137/2016 धारा 279, 337, 338 भादवि में पीछले 2 वर्षों से फरार चल रहे 500 रूपये के ईनामी स्थाई वारंटी राजुनाथ पिता नारूनाथ कालबेलिया उम्र 43 साल निवासी गावं बुज थाना रामपुरा को दिनांक 17.05.2025 को गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय मनासा पेश किया गया है।