नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया व नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी विकास पटेल के कुशल नेतृत्व में नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा स्वीफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ अफीम 07 किलोग्राम तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
जानकारी अनुसार थाना नीमच सिटी पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धनराज पिता जयसिह भाटी नि. जावी का स्वीफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर राजस्थान तरफ जाने वाला है मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए मालखेडा फंटा नीमच फोरलेन के आगे कार्यवाही करते हुए स्वीफ्ट कार क्र. आर जे 27 सी के 7132 स्वीफ्ट कार से आरोपी धनराज पिता जयसिंह भाटी नि. जावी से अवैध मादक पदार्थ अफीम 07 किलोग्राम किमती 1400000 रू मय स्वीफ्ट कार आरजे 27 सीके 7132 किमती 10 लाख रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूध्द अपराध पंजिबध्द किया जाकर विवेचना की जा रही है आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमच सिटी व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।