Latest News

उत्तरी हवाओं ने मध्य प्रदेश में बढ़ाई ठंड, दिन और रात के तापमान में आई गिरावट, जानें मौसम का हाल

Neemuch headlines February 14, 2025, 1:10 pm Technology

मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर अपने अंदाज बदल रहा है। इतने दिनों से जहां तापमान में वृद्धि होने के कारण गर्मी बढ़ गई थी। वहीं अब जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। तापमान गिरते ही एक बार फिर सर्दी का असर नजर आने लगा है।

न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी भोपाल में इस वजह से ठंड बढ़ गई है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में उत्तर पूर्वी और जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इन हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री से नीचे आ चुका है। आने वाले 24 घंटे में रात और दिन का तापमान और भी कम होने की संभावना जताई जा रही है। दिन के समय ठंडी हवाएं चलने लगी हैं और रात में भी तापमान कम हो रहा है।

हवाओं ने गिराया तापमान :-

राजधानी भोपाल के अलावा राजगढ़ और गुना में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। यहां दिन के समय हल्की ठंड और रात और सुबह को ठंड का असर नजर आ रहा है। हवाओं का रुख बदलने की वजह से दिन और रात का पारा ढल रहा है। बीते कुछ दिनों से जहां लोगों को सर्दी से राहत मिली थी तो अब एक बार फिर सर्दी पड़ने लगी है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

भोपाल और ग्वालियर संभाग में यह गिरावट 2.3 से 3.5 डिग्री सेल्सियस तक रही। जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव की वजह से ही हो रहा है।

कहां तापमान का कैसा हाल:-

प्रदेश में सबसे कम तापमान जहां रहा उसमें शाजापुर का गिरवर शहर शामिल है। यहां पारा 7 डिग्री सेल्सियस देखा गया। अशोकनगर में यह 7.4 डिग्री, पचमढ़ी राजगढ़ में 7.6 डिग्री, सीहोर में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।

क्यों चल रही हवा:-

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में परिवर्तन आया है। यह उत्तर भारत से गुजर चुका है जिसके बाद पहाड़ी इलाकों और उत्तर के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहां से यहां आ रही ठंडी हवा दिन और रात के तापमान में गिरावट का कारण बन रही है। आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं की वजह से मौसम और भी सर्द होने का अंदाज लगाया जा रहा है।

Related Post