Latest News

गो कल्याण एवं रक्षार्थ सुंदरकांड पाठ भादवामाता में 12 फरवरी को

दिलीप पाटीदार February 12, 2025, 4:46 pm Technology

नीमच। भारत में गोवंश की निर्मम हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे ऐसी कामना के साथ मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से विख्यात भादवामाता में संचालित श्री राज राजेश्वरी संस्कृत वेद पाठशाला में माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर कुंभ संक्रांति एवं ललिता जयंती के विशेष योग पर 12 फरवरी, बुधवार को दोपहर 3 बजे से वेद पाठशाला में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का मंगलमय आयोजन रखा गया है। उक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए वेद पाठशाला संचालक पं. विकास शर्मा ने बताया कि सुंदरकांड पाठ में राष्ट्रीय गौसेवा संघ भारत के राष्ट्रीय गौकथा प्रवक्ता एवं प्रचारक दशरथानंद सरस्वती का सानिध्य प्राप्त होगा।

गो रक्षार्थ सुंदरकांड पाठ में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवें एवं गोवंश का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Post