आज ही के दिन भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines February 11, 2025, 8:42 am Technology

भारत और विश्व में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नो में किया गया है

1613 - मुगल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना खोलने की अनुमति दी।

1814 - यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1826 - लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' के नाम से की गई।

1919 - फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के पहले राष्ट्रपति चुने गये।

1931 - भारतीय सिद्धांतकार, साहित्यिक आलोचक और उर्दू विद्वान गोपी चंद नारंग का जन्म।

1933 - गांधी जी के 'हरिजन वीकली' का प्रकाशन शुरू हुआ ।

1942 - प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन।

1944 - जर्मन सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा क़ब्ज़ा किया।

1950 - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज राव इन्द्रजीत सिंह का जन्म।

1959 - भारतीय क्रिकेटर चीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला।

1975 - मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की पहली महिला नेता चुनी गईं।

1987 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1990 - दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किये गए।

1997 - भारतीय खगोल भौतिकविद डॉ जयंत वी. नार्लीकर

1996 के यूनेस्को के 'कलिंग पुरस्कार से सम्मानित।

1998 - 'आपरेशन बीच' के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतरराष्ट्रीय गिरोह के छह सदस्य मारे गए और 74 गिरफ़्तार हुए।

1999 - चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा।

2003 - डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे।

2008 - रुन्त (रूस) के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।

2009 - असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।

2010 - भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।

2018 - सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत।

2022 - जाने- माने भारतीय फिल्म निर्देशक रवि टंडन का निधन।

Related Post