सरवानिया महाराज। शनिवार को दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने व भाजपा की सरकार बनने पर जश्न मनाया। सरवानिया मोरवन मंडल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल करने पर बस स्टैंड स्थित तिरंगा चौक पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। उन्होंने एक दूसरे को बधाइयां दी।
दरअसल दिल्ली में भाजपा 47 सीट से आगे चल रही है जबकि आप 23 सीटो के साथ है वहीं कांग्रेस को 0 सीट और अन्य को 0 सीट मिली। भाजपा को 47 सीटों के साथ बहुमत मिलना लगभग तय है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश देवड़ा, युवामोर्चा अध्यक्ष हरीश बना, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, पार्षद प्रतिनिधि अनिल राठौर, दिनेश साल्वी, अर्जुन पाल, बूथ प्रभारी शिवप्रताप सिंह राणावत, नारायण पाल, कैलाश राठौर, भेरूलाल खाती, राजेश चौराहा, डालूराम पाल, गोपाल राठौर, मुकेश राठौर, मदनलाल भट्ट, प्रकाश योगी, गौरव परमार, नवलसिंह चुंडावत, दसरथ चोहरा, भंवरसिंह समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।