सिंगोली। नीमच सिंगोली सड़क मार्ग स्थित नारायण गौशाला कछाला में लम्बे समय तक सेवा भाव से अल्प सेवा शुल्क पर सेवा देने वाले 90 वर्षीय चुन्नीलाल धाकड़ कछाला का 26/1/2025 सुबह 8 बजे स्वर्गवास हो गया यह समाचार सुनकर उनके मित्रो, रिश्तेदारों, परिचितों सहित क्षैत्र में शोक की लहर छा गई स्वर्गीय चुन्नीलाल धाकड़ ने नारायण गौशाला में गौमाता की सेवा हेतु लम्बे समय तक अपनी सेवाऐ दी वह अभी 8 /10 महिनो से स्वास्थ्य सही नही होने से अपने घर पर ही रह रहे थे वह हंसमुख मिलनसार एवं व्यवहार कुशल थे उनके यु चले जाने से गौशाला परिवार कर्मचारियों ने दु:ख प्रकट कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की है वह उनका अंतिम संस्कार स्थानीय कछाला मोक्षधाम पर किया!