नीमच। नीमच जिले की मनासा तहसील के ग्राम राजपुरिया में वन विभाग की टीम ने किसान के खेत से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। जानकारी अनुसार दिनांक 23 जनवरी गुरुवार को वन विभाग नीमच के डिप्टी रेंजर रमेश प्रजापति को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राजपुरिया में एक किसान के खेत में एक मगरमच्छ देखा गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करते हुए रेस्क्यू टीम तत्काल राजपुरिया पहुंची। जहां पर सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया गया।