आमेट में आज महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई

विनोद सांवला January 20, 2025, 7:39 am Technology

आमेट/राजसमंद। मेवाड़ की धरती आमेट पंचायत समिति परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम वीरवर पत्ता गौरव संस्थान और इतिहास संकलन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर तहसीलदार देवीलाल गर्ग और वीरवर पत्ता गौरव संस्थान के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत ने माल्यार्पण किया। उसके बाद महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में बताया गया कि किस तरह प्रताप ने मेवाड़ की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ऐसे महानायक के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। हम सभी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए कि हमें भी जब देश पर संकट आए तो एकजुट होकर राष्ट्र की अखंडता के लिए अपना तन मन और धन समर्पित करें। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप अमर रहे नारे लगाए। उसके बाद सभी ने प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। उसके पश्चात वीर पत्ता सर्किल पर अश्वारूढ़ प्रतिमा पर भाजपा नगर मंडल प्रतिनिधि रमन कंसारा ने माल्यार्पण किया। यह रहे मौजूद :- वीरवर पत्ता गौरव संस्थान उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह चुंडावत, कोषाध्यक्ष मदन लाल पुरोहित, इतिहास संकलन समिति अध्यक्ष मुकेश सिरोया, भारत विकास परिषद सचिव गणपत लाल चौधरी, भाजपा नगर मंडल प्रतिनिधि रमण कंसारा, भाजपा जिला महामंत्री सुनील गांधी, अर्जुन सिंह चुंडावत, लाल सिंह चुंडावत, सुरेश सोनी, राजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह चुंडावत समेत विविध संगठनों और स्वयंसेवी संस्थानों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post