दड़ौली में निकला स्वयंसेवको का पथ संचालन, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत

संजय नागौरी January 19, 2025, 12:05 pm Technology

दड़ौली। ग्राम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दड़ौली मंडल के स्वयं सेवकों के पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों को अपने उद्बोधन में खंड कार्यवाहक प्रद्युम्न मीणा के बताया कि स्वयं सेवक संघ की समाजजनों को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। हमारा भारत मजबूत है, तभी रूस यूक्रेन जंग में भारतीय तिरंगा लगाकर सुरक्षित वतन लौट आए।

वही पड़ोसी बांग्लादेश में कुछ इंसानियत के दुश्मनों ने धर्म के नाम पर आम लोगों पर अत्याचार किए।ऐसे इंसानियत और धर्म विरोधी मानसिकता वाले व्यक्तियों, समूहों को सबक सिखाने के लिए हम हिंदुओं को एकजुट होना है।ओर यह कार्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कर रहा है।जिसके आप सदस्य है। हमे समाज उन्नति के कार्य भी करना है। हमे पाश्चात्य संस्कृति से समाज को निजात दिलानी है। क्योंकि यह संस्कृति समाज में फूहड़पन ला रही हैं।हमे जन्मदिन मनाना है,तो स्वदेशी पद्धति से। उन्होंने स्वयं सेवकों से कहा कि बिना अनुशासन के राष्ट्र मजबूत नहीं बन सकता। हमे समाज उन्नति के बनाए सभी नियमों का पालन करना है। पर्यावरण का संरक्षण भी करना चाहिए। पेड़ पौधे लगाना चाहिए। पानी की बचत करना चाहिए। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद हैं। संचलन के दौरान स्वयं सेवकों ने ग्राम की प्रत्येक गली में कदमताल की।सरपंच प्रवीण नागोरी के निवास सहित अनेक स्थानों पर स्वयं सेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। स्थानीय माध्यमिक विद्यालय परिसर से शुरू हुआ पथ संचलन यही आकर समाप्त हुआ।

इस दौरान डीकेन चौकी प्रभारी गोपाल तनान, आरक्षक विक्रम सिंह, जालिम सिंह पूरे समय मौजूद रहे।

Related Post