Latest News

मालवा की वेष्णों देवी महामाया भादवामाता तीर्थ में अंतरराष्ट्रीय पंचांग महाकुंभ का आयोजन, 09 मार्च को नीमच पहली बार बनेना ज्योतिष समागम का साक्षी

दिनेश विरवाल January 17, 2025, 8:38 am Technology

देश में सभी व्रत त्योहार की एक रुपता को लेकर बड़े आयोजन में ज्योतिषीय मंथन

सरवानियां महाराज। मालवा की वेष्णों देवी के नाम विश्व प्रसिद्ध मां भादवा की पावन भूमि पर आगामी 9 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पंचांग महाकुंभ लगेगा। इस दौरान भारत और नेपाल सहित अन्य देशों से ज्योतिषाचार्य भादवामाता तीर्थ क्षेत्र में एक दिवसीय आयोजन में शामिल होकर विक्रम संवत 2083 में सभी व्रत त्योहार का एकीकरण करने पर मंथन करेंगे ।

यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सनातन दृक पंचांग समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। नीमच के प्रसिद्ध ज्यौतिषाचार्य पंण्डित भागीरथ जोशी ने बताया कि भारत देश और नेपाल में प्रत्येक व्रत त्योहार को एक ही मनाने के लक्ष्य को लेकर मध्य प्रदेश के नीमच जिले के विश्व प्रसिद्ध आरोग्यस्थल महामाया भादवामाता तीर्थ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पंचांग महाकुंभ लगेगा।

पंडित भागीरथ जोशी ने कहा कि सभी ज्यौतिषाचार्य विक्रम संवत 2083 की पंचांग पांडुलिपि साथ लेकर आवे तथा अपने अपने क्षेत्र में पंचांग कर्ताओ को इसकी जानकारी देकर महाकुंभ को सफल बनाने में मदद करें।महाकुंभ प्रभारी ऋतु राज जोशी ने कहा कि सम्मेलन में आने वाले ज्योतिषाचार्य पंडित भागीरथ जोशी को उनके मोबाइल नंबर 9424066549 पर संपर्क कर स्वीकृति प्रदान करें तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रचार प्रसार करें।

नीमच में होगा एक रुपता के लिए मंथन :-

अंतरराष्ट्रीय सनातन दृक पंचांग समिति के तत्वावधान में नीमच में पहली बार बड़े स्तर पर पंचांग महाकुंभ लगेगा जिसमें देश विदेश के पंचांग कर्ता समस्त व्रत त्योहार को एक रुपता के साथ मनाने पर मंथन करेंगे। आपको बता दें कि इसकी क्यों जरुरत पड़ रही है इसका कारण मौजूदा समय में एक व्रत त्योहार अलग अलग दिन आ रहे हैं अलग अलग पंचांग और अलग अलग व्रत त्योहार मनाने के कारण लोगों में पेशोपेश की स्थिति बन जाती है।

इसके लिए महामाया भादवामाता तीर्थ में पंचांग कर्ताओ का महाकुंभ लगेगा जिसमें एक रुपता पर मंथन होगा।

पंचांग महाकुंभ में इन की मिली स्वीकृति :-

मालवा क्षेत्र के भादवा माता तिर्थ पर आयोजित होने वाले पंचांग महाकुंभ में आने वालों में महामंडलेश्वर व्यासाचार्य उज्जैन पंचांग 2 , पंडित मोहन दाते सोलापुर दाते पंचांग, पंडित रमन शर्मा कांची कामकोटि पीठ, पंडित सुरेश गौड़ सुमेरपुर सनातन ज्यौतिष पंचांग, दिपक जोशी नेनीताल उत्तराखंड, पंडित जनार्दन औझा जवाल अबुर्दश्री पंचांग, डा.राम-लखन मैहरे भिंड देवज्ञ पंचांग, पंडित नवराज शुक्ल अपराजिता पंचांग, लखबीर तिवारी अमलोह पंजाब नैनादेवी पंचांग, विद्याधर करंदीकर काल निर्णय पंचांग, देव शर्मा हरियाणा कैलाश पंचांग, डा.श्याम मनोहर चतुर्वेदी सागर सिया भवानी पंचांग, रमेश पंड्या राजोद धार काल चक्र पंचांग, निरज अग्निहोत्री कालापिपल सिद्धेश्वर पंचांग, निधीश्वर तामवेटी तमिलनाडु पंचांग कर्ता, दामोदर पंचांग सोमण पंचांग महाराष्ट्र,डा श्रीकांत तिवारी काशी अन्नपूर्णा पंचांग, कृष्णानंद गिरी राजस्थान पंचांग कर्ता, डा.नरोत्तम पुजारी सालासर गुरु धाम पंचांग, गुरु माता ज्योति पुजारी सालासर गुरु धाम पंचांग, कन्नु भाई पुरोहित गुजरात संदेश पंचांग, सुब्रमण्यम सिंधांति कांची पीठम तेलगु पंचांग , पंडित अक्षय शर्मा बुंदी सांकेत पंचांग, चिवकुला शोषाचल शर्मा सिद्धांती हैदराबाद तेलगु पंचांग, डा. शेषभट्टर लक्ष्मणमुर्ती सिद्धांती हैदराबाद तेलगु पंचांग , सिद्धांती दृय , डा. विष्णु कुमार शास्त्री श्री सिद्ध विजय पंचांग उज्जैन, विधा राजंदेकर महाराष्ट्र पंचांग नागपुर , प्रीति राजंदेकर महाराष्ट्र पंचांग नागपुर, अमित कुमार मिश्र शिव गोविंद पंचांग वाराणसी, डा. आशोक शर्मा, श्री बद्रीकाशी पंचांग अशोक नगर, डा. अजय कुमार पाण्डेय सह संपादक विश्व पंचांग वाराणसी, पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी श्री चंडमार्तडं पंचांग जोधपुर, विनय दाते दाते पंचांग, औंकार दाते कन्नड़ पंचांग, धर्मशास्त्री उपेन्द्रनाथ चतुर्वेदी हाथरस, सुनील दत्त जेटली पप्पी पंचांग दिल्ली, तंगीराला मल्लिकार्जुन शर्मा राजमहेन्द्रवरम, बट्टे सिद्धांती राजमुंदरी, मधुसूदन जोशी पालनपुर गुजरात, प्रो. विनय कुमार पाण्डेय वाराणसी, पंडित भागीरथ जोशी नीमच भादवामाता पंचांग, प्रद्योत उत्तराखंड, जीवन चंन्द्र पंत उत्तराखंड, स्वानंद विधाधर करंदीकर, शशीकांत मिश्र ग्वालियर, औंकार नाथ शास्त्री जम्मू कश्मीर, सिद्धार्थ शर्मा गुजरात, सुनील कुमार पाण्डेय मुंबई, आशीष शर्मा नीमच निर्णय सागर पंचांग, पंडित आदित्य मोहन शर्मा जय विनोदी पंचांग जयपुर की सहमति प्राप्त हो चुकी है।

Related Post