नीमच। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया की अनुशंसा पर प्रदेश के कार्यकारी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने प्रदीप जैन को नीमच जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। ज्ञात रहे जैन की शतत सक्रियता को देखते हुए संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने दसवीं बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी में चेनसिंह सोलंकी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष तो अविनाश जाजपुरा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित नवीन जिला कार्यकारिणी इस तरह है। जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चेनसिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष संजय व्यास मनासा, राकेश सोन नीमच, रियाज भाई मंसूरी रामपुरा, किशन अहिरवार जीरन, राजेश कोठारी सिंगोली, सतीश व्यास डिकेन, महासचिव अविनाश जाजपुरा संपादक नीमच हेडलाइंस, कोषाध्यक्ष एम डी मंसूरी झांतला, सचिव रुपेश सारु रामपुरा, सतीश खाबिया कुकडेश्वर, मुकेश सिंहल पार्टनर नीमच, निखिल गिरी रजनाती सिंगोली, विपीन पुरोहित जीरन, राजकुमार जैन मोरवन, संयुक्त सचिव विष्णु चौधरी भाटखेड़ी, अजय दानगढ़ रामपुरा, महेश मोदी कुकडेश्वर, कोशल व्यास सिंगोली, आशीष बंग संपादक महाकाल एक्सप्रेस जावद, दुर्गाशंकर भट्ट जीरन तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विपुल सिंह नीमच, दिनेश अहिर मोरवन प्रभुलाल सिहार, कोमल दासबैरागी खोर, अशोक व्यास डिकेन, सत्यनारायण सुथार जाट, नरेंद्र कुशवाहा हांसपुर को लिया गया है।
जैन के दसवीं बार जिलाध्यक्ष बनने से जिले के पत्रकारो में हर्ष की लहर है।