सरवानिया महाराज । शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं आज स्वामी विवेकानंद जयंती उत्सव पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम नागरिक रूपेंद्र सिंह जैन अध्यक्ष नगर परिषद, अर्जुन माली मंडल अध्यक्ष सरवानिया मोरवन, नगर भाजपा अध्यक्ष भूपेश कुमार देवड़ा, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती स्मिता शर्मा, संकुल प्राचार्य एन के नागदा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
जिसके पश्चात विद्यालय के अतिथि शिक्षक देवी सिंह देवड़ा के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार और योगासन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती स्मिता शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला ओर विद्यार्थियों को स्वामी जी का प्रसिद्ध संदेश उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन व मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने महान विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विद्यार्थी जीवन शैक्षणिक, शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास का सर्वोत्तम समय होता है। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार गुर्जर द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्र- छात्राएं सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।