Latest News

झरनेश्वर महादेव में भव्य शिव महापुराण काथा का शुभारंभ

सुनील सोलंकी January 11, 2025, 8:03 pm Technology

मनासा। दिनांक 11 जनवरी से 19 जनवरी तक झरनेश्वर महादेव में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। यह कथा विगत 7 साल से प्रतिवर्ष निरंतर हो रही है। झरनेश्वर महादेव में लगातार अखंड रामायण पाठ चल रहा है। जिसके तहत प्रतिवर्ष जन्मोत्सव के रूप में शिव महापुराण कथा का कार्यक्रम किया जाता है।

यह कार्यक्रम संपूर्ण कंजार्डा पठार की तरफ से हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ में मनाया जाता है। यह स्थान बहुत ही प्राकृतिक और सुंदर है वर्तमान में यहां पर शिव भगवान का भव्य मंदिर निर्माण भी हो रहा है दूर-दूर से लोग यहां पर दर्शन करने आते हैं। ऐसा बताया जाता है कि कंजार्डा चार भुजा की मूरत इसी स्थान से प्रकट हुई थी और जो लोग कंजार्डा चारभुजा को आते हैं वह स्पेशल झरनेश्वर महादेव आते हैं। अरावली पर्वत की गोद में बसा यह स्थान बहुत ही सुंदर है। शिव महापुराण कथा पंडित देवकृष्ण शास्त्री के मुखारविंद द्वारा वाचन किया जा रहा है।

Related Post