Latest News

आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines January 8, 2025, 7:45 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 18, शक संवत 1946, पौष शुक्ल, नवमी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 25, रज्जब 07, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अपराह्न 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र सायं 04 बजकर 30 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग रात्रि 08 बजकर 23 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

श्री दुर्गाष्टमी, महारुद्र व्रत।

सूर्योदय का समय : -

सुबह में 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 40 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 47 मिनट 6 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

दोपहर में 12 बजे से शाम में 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल।

इसी के साथ सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज गणेश चालीसा का पाठ करें।

Related Post