Latest News

जादूगर ढोंदूराम ने जादू दिखाकर किया, नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक।

Neemuch headlines January 2, 2025, 6:51 pm Technology

नीमच ।नगर पंचायत नयागांव, तहसील जावद में जादूगर ढोंदूराम (तारापुर निवासी) ने नगर पंचायत कार्यालय सहित नगर के चौराहे-चौराहे पर आमजन को जादू दिखाकर स्वस्थ भारत अभियान सर्वेक्षण 2025 के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर उपस्थित आमजन को सामाजिक एवं धार्मिक कुरीतियों को दूर करने, साफ सफाई के बारे में जागरूक किया। उन्हें गीला-सूखा कचरा अलग अलग रखने व हाथ धोने के बारे में जानकारी दी। जादूगर ढोंदूराम ने उपस्थित नगरवासियों का रोचक तरीके मनोरंजन भी किया, जिसे देखकर आमजन हंसी से लोटपोट हो गए। जादूगर ढोंदूराम ने मध्यप्रदेश की पहली नगर पंचायत नयागांव को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में प्रथम स्थान पर लाने के लिए नगरवासियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश जाट, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरदास सैनानी, लोकेश मीणा, शुभम मीणा सहित बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related Post