Latest News

चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर पति ने लगाया मौत को गले

महावीर चौधरी December 29, 2024, 4:46 pm Technology

रामपुरा। पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम बुज में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी देर रात हुई इस घटनाक्रम के बाद फिर पति ने भी मौत को गले लगाने का मामला सामने आया हैं।

जानकारी के मुताबिक रामपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम बुज में बीती रात को मनीष बंजारा ने अपनी पत्नी रेखाबाई बंजारा की पहले हत्या कर इसके बाद मनीष बंजारा ने खुद को मौत के गले लगा लिया। घटना के बाद आज सुबह मृतक महिला का शव मिला ओर फिर महादेव मंदिर बुझ के यहा एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर मृतक महिला के पति का भी शव लटका मिला। घटना की सूचना पर एसडीओपी विमलेश उइके ओर रामपुरा थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी ने पहुचकर मामला जांच में लिया। वही मृतक पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या के मामले में एक सोशल मिडिया पर विडियो भी वायरल हुआ जिसमे मृतक पति ने सरपंच सुरेश नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाए है। मृतक पति ने पत्नी पर यह संदेह कर शादी होने के पश्चात सरपंच सुरेश नाम का व्यक्ति से बातचीत के गंभीर आरोप भी लगाए। वायरल वीडियो में मृतक मनीष बंजारा ने उसकी पत्नी व सरपंच के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पकड़ने की बात कही वही शादी के पश्चात भी वह परेशान हो रहा था।

इसी के साथ मृतक मनीष बंजारा ने उक्त बातो को लेकर उसने अपनी पत्नी को कई बार भी समझाया परंतु उसके नहीं मानने के चलते संभवत उसने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर दोनों के शव का पीएम करवाया गया ओर फिर शव परिजनों को सौपे गए पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related Post