Latest News

ब्लॉक कांग्रेस कुकड़ेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजली।

विनोद पोरवाल December 29, 2024, 8:59 am Technology

कुकड़ेश्वर। ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को शोक सभा आयोजित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिंह ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में मनरेगा जैसी योजना चला कर करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया, सूचना का अधिकार,मध्याह्न भोजन की शुरुआत, सन 1991 के देश के आर्थिक संकट में आपका दूरदर्शी नेतृत्व भारत के लिए वरदान साबित हुआ,सिंह अपने जीवन काल में प्रोफेसर से लेकर रिजर्व बैंक गवर्नर, वित्त मंत्री एवं दो बार देश के प्रधानमंत्री भी रहे। आपकी ईमानदारी, विनम्रता,सादगी और राष्ट्रसेवा का हर भारतीय सदैव ऋणी रहेगा।
उक्त जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मालवीय एवं मंडलम अध्यक्ष अमृत पंचोली एवं कुकड़ेश्वर पूर्व सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से दी कई गणमान्य नागरिको ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Post