सिंगोली। 25 दिसंबर को सिंगोली नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बाल संचलनल निकला जिसमें बड़ी संख्या में बाल स्वंय सेवकों ने भाग लिया। मिली जानकारी के अनुसार तिलस्वां चौराहे पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से प्रातः 10 बजे बाल स्वंय सेवकों का पथ संचलन निकला जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन संघ स्थान पर पहुंचा। आज निकले संचलन का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन में स्थानीय संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मार्ग दर्शन हेतू साथ रहे।
प्रशासन का अमला भी व्यवस्था की दृष्टि से साथ में चाक चौबंद रहा।