Latest News

कुकड़ेश्वर सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर के दान पात्र से निकली 85,751 की दान राशि

विनोद पोरवाल। December 19, 2024, 8:30 pm Technology

कुकड़ेश्वर। सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर के दान पात्र को 19 दिसंबर 2024, गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं समिति की उपस्थिति में खोला गया।

इसमें कुल ₹ 85,751 की राशि प्राप्त हुई, जिसे महादेव जी के खाते में जमा किया गया। यह कार्यवाही प्रशासन की निगरानी मे जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्र के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रबंधक व्यवस्थापक समिति द्वारा सम्पन्न हुई। इस दौरान मनासा एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार नवीन सलोत्रा, थाना प्रभारी राधेश्याम डागी, गिरदावर श्रीरामदयाल शर्मा, हल्का पटवारी एवं नगर परिषद सीएमओ प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी के साथ ही स्थानीय प्रतिनिधि नगर पटेल राजेंद्र पटेल, पुजारी कैलाश गोस्वामी, सुरेश माली के साथ ही नगर के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। उक्त राशि को मंदिर के विकास और धार्मिक कार्यों के लिए उपयोग में लाने हेतु महादेव जी के खाते में जमा किया गया।

प्रशासन ने इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया। साथ ही ज्ञात रहे सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के लिए धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है।

Related Post