नीमच । विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विकासवादी सोच के धनी दिलीप सिंह परिहार का जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी भादवा माता मंडल नव नियुक्त अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारी वरिष्ठों एवं भादवा माता गौशाला के अध्यक्ष एवं सदस्य गणों की उपस्थिति में भादवा माता गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा का संकल्प लेकर विकासवादी सौच के धनी विधायक दिलीप सिंह जी परिहार का जन्म दिवस मनाया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कहा कि विकास की सोच रखने वाले क्षेत्र के विकास की गाड़ी के सारथी दिलीप सिंह जी परिहार क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे हैं
और क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी ना रहे इसलिए प्रदेश के मुखिया से भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य ला रहे हैं ऐसे जननायक का जन्म दिवस सेवा का संकल्प लेकर मनाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर संरक्षक भगत सिंह चौहान भाजपा मंडल महामंत्री नवल कृष्णा सूरावत , उपाध्यक्ष महेश गुर्जर, राजेंद्र सिंह तंवर, मीडिया प्रभारी राजीव गरासिया, शांतिलाल ट्रेलर, दिलीप बोराणा, मथुरा लाल मालवीय, अर्जुन चौहान, कंवर लाल पंचोली, दीपक सेन, खुमान सिंह, महिपाल सिंह, भेरू सिंह, मोहन सिंह भगत सिंह चौहान, सज्जन सिंह सहित आदि वरिष्ठजन भाजपा कार्यकर्ता एवं गौ सेवको की उपस्थिति मे गौ सेवा कर जन्मदिवस मनाया गया