Latest News

सरवानिया मोरवन मंडल अध्यक्ष बने अर्जुन माली, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ जोरदार स्वागत।

Neemuch headlines December 12, 2024, 6:27 pm Technology

सरवानिया महाराज । भारतीय जनता पार्टी में पिछले दो माह से संगठन चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक बैठके आयोजित की जा रही है। वही कल बुधवार को मंडल अध्यक्ष नाम को लेकर उज्जैन में हुई संगठन बैठक के बाद नीमच जिले में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष का चुनाव कर मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए है। सरवानिया मोरवन मंडल से एक बार ओर अर्जुन माली अध्यक्ष बने। जो कि जावद विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में सबसे ज्यादा सक्रिय व युवाओं में काफी लोकप्रिय है। जैसे ही यह खबर मंडल के कार्यकर्ताओं को लगी सभी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे ओर मंडल अध्यक्ष को दूरभाष पर बधाइयां देने लगी।

वही शाम 7 बजे सरवानिया बस स्टैंड पर सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर मंडल अध्यक्ष का साफा बांधकर व मिठाई खिलाकर पुष्पमाला से जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकार विवेक नारायण शेजवलकर, रतलाम मंदसौर नीमच के पर्यवेक्षक सीताराम यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री व जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार का आभार प्रकट करते हुए निष्पक्ष चयन करने तथा काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नेतृत्व सौपने के लिए साधुवाद दिया। स्वागत के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश कुमार देवड़ा, उपाध्यक्ष चंद्रनारायण पालीवाल, भूत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह राणावत, बुथ अध्यक्ष नाहरसिंह कानावत, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, प्रताप सिंह चुंडावत, गोविंद पाल, महावीर सिंह रुपपुरा, दशरथ चावला, दसरथ सेन, अनिल राठौर, सुनील सुथार, महेश दास, सागरमल पाल, भंवर सिंह, रतनलाल राठौर, राजेश राठौर सहित सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post