Latest News

राहुल अहीर ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Neemuch headlines December 8, 2024, 7:47 pm Technology

जावद । युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव का रविवार 8 दिसंबर 2024 को नीमच आगमन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ। युवा हृदय सम्राट मितेंद्र सिंह यादव के नीमच आगमन पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल अहीर के मार्गदर्शन में एवं अहीर मित्र मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया ।

प्रदेश अध्यक्ष का दोपहर 12.30 बजे नीमच में आगमन हुआ। जावद विधानसभा के कई कांग्रेसजनों व युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत विजय टॉकीज चौराहे पर किया। राहुल अहीर प्रदेश अध्यक्ष को अपने स्वागत मंच पर ले गए और अपना परिचय दिया व अपने समर्थकों को बारी बारी करके प्रदेश अध्यक्ष यादव से मुलाकात करवाई। इसके पश्चात रैली के रूप में प्रदेश अध्यक्ष व समस्त कांग्रेस जन गांधी भवन पहुंचे। यहां पर भी राहुल अहीर ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी भवन में युवा कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित किया एवं युवाओं को कई दिशा निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से नीमच जिले में ऊर्जा दिखाई दी। जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल अहीर ने जावद विधानसभा से पधारे हुए सभी कांग्रेस जनों का आभार माना

Related Post