Latest News

भारतीय मजदूर संघ जिला नीमच का श्रमिक संपर्क अभियान में रेलवे कर्मचारियों ने किया शुभारभ।

दशरथ माली December 5, 2024, 7:19 am Technology

नीमच। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में 01दिसंबर से 15 दिसंबर तक श्रमिक संपर्क अभियान चलाकर देश के मजदूरों एवम श्रमिकों को संगठन की रीति नीति एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उसी अनुसार आज मजदूर संघ के पदाधिकारियों को टोली प्रातः10:00 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचकर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों एवं उपस्थित श्रमिकों से मुलाकात कर उनको भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर शासन की संगठित एवं असंगठित कामगारों के भलाई के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।

इस अवसर पर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के नीमच के सचिव मुकेश कुमार कार्यालय अधीक्षक रतलाम मंडल, राकेश अहीर, गेंदालाल गुर्जर, मोहित अहीर, मनीष पुरोहित भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नितिन साहू कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष नागदा, जिला मंत्री सुभाष कुमावत, बिजली कर्मचारी महासंघ के राजेंद्र कुमार जैन, दिनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा भारतीय मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी शंभुप्रसाद शर्मा, प्रशांत कुशवाह, आउटसोर्स कर्मचारी संघ के सौरभ चौहान सहित कई कार्यकर्ता साथियों ने बड़े उत्साह एवं गर्म जोशी से BMS जिंदाबाद, भारतीय मजदूर संघ अमर रहे जैसे नारे लगाकर श्रमिक संपर्क किया। यह जानकारी भारतीय मजदूर संघ नीमच के जिला मीडिया प्रभारी शंभु प्रसाद शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर दी।

Related Post