Latest News

आज ही के दिन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines December 3, 2024, 7:23 am Technology

आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत और विश्व में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नो में किया गया है:-

1790 - लॉर्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामले मुर्शीदाबाद के नवाब से छीनकर अपने हाथ में ले लिए।

1796 - बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वह मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बेटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1882 - प्रसिद्ध चित्रकार एवं संविधान की मूल कृति के डिजाइनर नन्दलाल बोस का जन्म।

1884 भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।

1889 - खुदीराम बोस का जन्म।

1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, पूनान और मोंटेगरो ने युद्धविरान समझौता किया।

1937 - भारतीय भाषाविद् विनोद बिहारी वर्मा का जन्म।

1948 पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट होने से 1,100 लोगों की मौत।

1967 - भारत के पहले रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) का थुग्वा से प्रक्षेपण किया गया।

1971- भारत और पाकिस्तान में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1979 - हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।

1982 - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का जन्म।

1984 - भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से कम से कम तीन हजार लोगों की मौत और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989 - रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोबांचेव और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

1992 – संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 47/3 के तहत अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाना शुरू किया गया।

2004 - भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापा के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।

2011 - फिल्म अभिनेता देव मानंद का निधन।

2012 - फिलीपींस में 'बोफा' तूफान से करीब 475 लोगों की मौत।

2014 - जापानी अंतरिक्ष एजेंसी (जाक्सा), तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष अन्वेषक हायाबुसा 2 को चट्टान के नमूने एकत्र करने के लिए एक क्षुद्रग्रह पर छह साल के राउंड ट्रिप मिशन पर लॉन्च करती है।

2022 - मूर काउंटी सबस्टेशन पर हमले के बाद बड़े पैमाने पर बिजली गुल होने से 45 हजार लोग पांच दिनों तक बिना बिजली के रह जाते हैं, जिसके कारण फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) जांच होती है।

2023 - इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा में स्थित माउंट मारापी में हुये विस्फोटों 23 लोग मारे गये और 12 घायल हुये।

Related Post