चीताखेड़ा ।भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश व्यापी आव्हान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ ही नीमच जिला भारतीय मजदूर संघ ने बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं किसान उपभोक्ताओं से संपर्क कर इस श्रमिक संपर्क अभियान का शंखनाद कर दिया है।
उपरोक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ नीमच जिला मीडिया प्रभारी शंभू प्रसाद शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि श्रमिक संपर्क अभियान के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नितिन साहू, संयोजक श्री पारस पटवा, जिला मंत्री सुभाष कुमावत, उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, पूर्व भा.म.संघ जिला अध्यक्ष मनीष नागदा, श्री देवेंद्र सिंह राठौर, प्रशांत कुशवाह, राजेंद्र कुमार जैन, राजमल व्यास दिनेश शर्मा, श्री प्रदीप शर्मा श्री जगदीश बागड़ी, श्री नेमीचंद जी पाटीदार, श्री प्रताप सिंह परिहार, सौरभ सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ता एवं कर्मचारी मौजूद थे। सभी कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति एवं आम जनता एवं श्रमिर्कों के कल्याण के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।