Latest News

17 वां नि:शुल्क नेत्र शिविर 10 नवंबर को कुकड़ेश्वर में

विनोद पोरवाल November 10, 2024, 7:14 am Technology

कुकडेश्वर। गोमाबाई नेत्रालय नीमच द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति एवं सेवार्पण सेवा न्यास कुकड़ेश्वर के सौजन्य से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 10 नवंबर 2024 रविवार को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक भगवान महावीर शासकीय अस्पताल कुकड़ेश्वर में किया जाएगा। ज्ञात रहे नगर की एकमात्र क्षेत्र के नागरिकों की सही अर्थों में सेवा करने वाली सेवार्पण सेवा न्यास सेवा के कार्य कर क्षेत्र में निस्संदेह अपनी अमिट छाप छोड़ रही है। अपनी स्वेच्छा से मामुली राशि जनसहयोग से एकत्रित कर सेवा का ऐसा अनुकरणीय उपयोग कर रही है, जो क्षेत्रवासियों के लिए वरदान बन रहा है लगभग प्रतिवर्ष निशुल्क नेत्र शिविर लगाकर सैकड़ो लोगों को आंखों की नई रोशनी प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में ये अपना 17 वा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करने जा रही है। सेवार्पण सेवा न्यास द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक निशुल्क नेत्र शिविर का लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Related Post