भाजपा सिंगोली मंडल में संगठन पर्व 2024 मनाया गया, आगमी दिनों में बुथ स्तर पर संगठन चुनाव को लेकर हुई चर्चा

प्रदीप जैन। November 8, 2024, 7:29 pm Technology

संगठन चुनाव से नहीं सही चयन से चलता है - विधायक सखलेचा।

सिंगोली। पुरे देश में भाजपा संगठन चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ओर सिंगोली मंडल में संगठन चुनाव प्रभारी जिला महामंत्री सुखलाल पंवार सिंगोली मंडल में बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने दोपहर 3 बजे सिंगोली पहुंचे ओर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में बुथ प्रभारी पन्ना प्रमुख शक्ति केंद्र प्रभारी मन की बात प्रभारी सरपंच जनपद पंचायत सदस्य पार्षद नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारियों की प्रभावी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन चुनाव प्रभारी सुखलाल पंवार ने बोलते हुए चुनाव की सारी प्रक्रिया समझाते हुए बुथ स्तर पर संगठन के चुनाव समन्वय से हो इस बात पर जोर दिया। बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि संगठन चुनाव से नहीं सही चयन से चलता है। हम भाजपा के कार्यकर्ता है इस बात का हमे गर्व होता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी होने के बाद भी पुरी तरह अनुशासित ढंग से चलने वाली पार्टी है। सखलेचा ने बोलते हुए यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व की मंशानुरूप हमें संगठन में महिलाओं ओर युवाओं को भी पुरी भागीदारी देना है।

सखलेचा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा पिछले लम्बे समय से सकारात्मक सरकार चला रहे हैं और आगे भी लम्बे समय तक सरकार चलाएंगे हम सभी का ध्येय यही है कि शीघ्र ही भारत विश्वगुरू बने। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ युवा नेता प्रशांत पालिवाल महिला नेता सुनिता मेहता पिंकी सोनी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Related Post