सरवानिया महाराज । शुक्रवार को जावद रोड स्थित विरेंद्रकुमार सखलेचा समुदाय भवन पर भारतीय जनता पार्टी के भाजपा संगठन पर्व को लेकर सरवानिया मोरवन मण्डल की कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि व भाजपा जिला निर्वाचन प्रभारी संगठन पर्व मुख्य वक्ता प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पुर्व कैबिनेट मंत्री विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं संगठन पर्व मंडल प्रभारी व सहयोगी वक्ता देवीलाल पटेल महेंद्र भटनागर, जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, सुखलाल सेन गंगाराम सुरावत, नवलगिरी पवन कुमार भील का मार्गदर्शन व उपस्थिति में कार्यशाला संपन्न हुई।
भाजपा जिला निर्वाचन प्रभारी संगठन पर्व मुख्य वक्ता प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का परिपालन करने व बूथ पार्टी को मजबूत ताकतवर बनाने की कहा व कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन और रणनीति पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान जिला एवं मण्डल पदाधिकारी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री बूथ अध्यक्ष शक्तिकेंद्र प्रमुख मण्डल और शक्तिकेंद्र संगठन पर्व सहयोगी ग्रामीण और सरवानिया मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली सरवानिया से सांसद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित पार्षद देवीलाल धनगर दशरथ सेन दशरथ खटीक जितेंद्र कहार महेश दास बैरागी रामनारायण राठौर, भरत जाट, पुष्पराज सिंह बावल लाल सिंह जी अहीर प्रताप सिंह जी रूपपुरा राजेंद्र सिंह मोरवन महावीर सिंह बना रानीपुरिया भंवर सिंह हाड़ा, प्रकाश जी लोहार अशोक पाटीदार, महेश जाट मोरवन सहित समस्त सरवानिया मोरवन मंडल के कार्यकर्ता वह पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश योगी द्वारा दिया गया।