सरवानिया महाराज।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को दिया जा रहा है रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन संकुल प्राचार्य एन के नागदा और संस्था के प्राचार्य स्मिता नागदा के सानिध्य में अतिथि शिक्षक देवी सिंह देवड़ा द्वारा दिया जा रहा है।
अतिथि शिक्षक देवी सिंह देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की 1 सितंबर 2024 से मध्य प्रदेश शासन के नियम अनुसार विद्यालय की सो 100 बालिकाओं को रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रतिदिन दिया जाता है। विद्यालय के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी बालिकाएं इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इस प्रशिक्षण से बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। ओर बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण, अप्रत्याशित हमले से खुद को बचाने की प्रक्रिया है. यह एक जीवन कौशल है जिससे लड़कियां मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक, और शारीरिक रूप से मज़बूत बनती हैं. आत्मरक्षा प्रशिक्षण के ज़रिए, लड़कियों को संकट के समय में खुद की रक्षा करने का तरीका सिखाया जाता है।