रतनगढ़। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुगनाबाई कचरूलाल गुर्जर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती किरणबाला-शिवनन्दन छीपा एवं दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष श्रीमति पारस कुॅवर रघुनाथ सिंह एवं उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री-दीपक व्यास ने बताया कि, प्रतिवर्षानुसार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतिक विजया दशमी का पावन पर्व बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा उत्सव के इसी कृम मे दिनांक 21 अक्टूंबर 2024 को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है,
जिसमे क्षैत्र के विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, के मुख्य आतिथ्य एवं पवन पाटीदार भाजपा. जिलाध्यक्ष नीमच, गोपाल चारण अध्यक्ष जनपद पंचायत जावद, श्रीमति जानीबाई-शंभुलाल धाकड उपाध्यक्ष जिला पंचायत नीमच, श्याम काबरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीमच, विक्रम सोनी भाजपा जिला महामंत्री नीमच, सतिष व्यास भाजपा जिला मंत्री नीमच, जसवंत बंजारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रतनगढ़-डीकेन, सचिन गोखरू, भाजपा मंडल अध्यक्ष जावद, अर्जुन माली, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरवानिया महाराज, गोपाल धाकड, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंगोली, सोहनलाल माली, नगर परिषद अध्यक्ष जावद, श्रवण कुमार पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष डीकेन, मुकेश कुमार जाट, नगर परिषद अध्यक्ष नयागॉव, सुरेश कुमार जैन नगर परिषद अध्यक्ष सिंगोली, श्रीमति रिंका-सचिन जैन नगर परिषद अध्यक्ष अठाना, रूपेन्द्र जैन नगर परिषद अध्यक्ष सरवानिया महाराज एवं पिंकेश मंडोवरा भाजपा महामंत्री रतनगढ़ डीकेन के आतिथ्य मे उक्त विशाल भजन संध्या का आयोजन संपन्न होगा।
भजन संध्या मे मुख्य कलाकार :- दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य मे विशाल भजन संध्या मे प्र्रसिद्ध भजन गायिक कौशल्या रामावत बिकानेर, प्र्रसिद्ध भजन गायक सुरलहरी लहरूदास वैष्णव राजसमन्द, प्रसिद्ध भजन गायक पुष्कर सेन घटीयावली द्वारा भजनों की प्रस्तुतीयां दी जाएगी एवं सोनु आकांशा महाकाल झॉकी ग्रुप दिल्ली की आकर्षक झॉकियो के साथ भजन संध्या का आयोजन नीमच रोड गुंजाली नदी पुलिया के पास सांय 07ः15 बजे से प्रारंभ होगा। विशेष अपील :- इस अवसर पर श्रीमती सुगनबाई-कचरूलाल गुर्जर नगर परिषद अध्यक्ष, श्रीमती किरणबाला-शिवनन्दन छीपा उपाध्यक्ष, गिरीश शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष श्रीमति पारस कुॅवर रघुनाथ सिंह एवं उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री-दीपक व्यास, सभापति राजेन्द्र मुन्दड़ा, श्रीमती रतनबाई-गोपाल राठौर, मुकेश भील, एवं पार्षदगण- श्रीमती सईदा बी-असलम खॉन, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, श्रीमति पुजा-श्यामपुष्प पाराशर, हंसमुख सोनी, श्रीमती पिंकी-बलवन्त वर्मा, श्रीमती रेखा-गोतम बैरागी, मनोहरलाल सोनी, श्रीमती हंसा-हरिश कुमार माली, ने सभी नगर वासियों एवं आस-पास क्षैत्र के नागरिको से अपील की गई कि, आयोजित भव्य भजन संध्या मे अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर, कार्यकृम को सफल बनावे तथा धमार्थ का लाभ लेवे।