Latest News

अखंड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा

Neemuch headlines October 15, 2024, 8:02 pm Technology

नीमच । सुहागिनों के लिए सबसे खास पर्व करवा चौथ 20 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। इसी के साथ ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। घरों से लेकर बाजार में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है।

महिलाओं ने सजने-संवरने से लेकर आभूषणों तक की खरीदारी शुरू कर दी है। करवा चौथ को लेकर बाजारों में विशेष भीड़ नजर आ रही करवा चौथ पर होने वाले पूजन के लिए मिट्टी व शक्कर से बने करवा की दुकानें भी सज गई है। टैगोर मार्ग, कुम्हार गली सहित विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के बर्तनों की दुकानों, ठेलों पर मिट्टी से बने करवा सज गए है। महिलाएं इनकी खरीदारी कर रही है। वहीं ग्वालटोली सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर संचालित हो रही है। दुकानों पर चीनी से बने करवा की भी बिक्री हो रही है। डिजाइनदार करवा कर रहे आकर्षित करवा चौथ पर पारम्परिक रूप से मिट्टी से बने करवा के उपयोग का अधिक प्रचलन है। घर-घर में महिलाएं करवा चौथ के दिन प्रमुखता से उपयोग करती है। बड़ी संख्या में बिक्री होने से कई डिजाइनों व रंगों में करवा उपलब्ध हो रहे है। बाजारों में जहां मिट्टी से बने सामान्य करवा उपलब्ध है,

वहीं डिजाइनदार करवे भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे है। मिट्टी बर्तन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि कलात्मक व डिजाइनदार करवा गुजरात, इंदौर, दिल्ली, हरियाणा सहित कई स्थानों से बिक्री के लिए नीमच जिले सहित आसपास पहुंच रहे है। महिलाओं में करवा चौथ व्रत -पूजन के लिए डिजाइनदार करवा की मांग बनी हुई है। 50 से 60 रुपए प्रति नग करवा चौथ को लेकर विभिन्न आकार, डिजाइन और रंगों में करवा की बिक्री हो रही है। मिट्टी बर्तन दुकानदार नरेंद्र प्रजापति के अनुसार मिट्टी से बने सामान्य करवा 20 से 30 रुपए प्रति नग अनुसार बिक रहे है। वहीं डिजाइनदार कलात्मक करवा 50 से 60 रुपए प्रति नग अनुसार बिक रहे है।

शक्कर से बने करवा 30 से 40 रुपए प्रति नग अनुसार बिक रहा है।

Related Post