Latest News

डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया स्मृति में सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, इंजीनियर एसोसिएशन का आयोजन लड़कियों शस्त्र उठा लो अब गोविंद नहीं आएंगे.... नाटिका से दिया बालिकाओं को आत्मरक्षा का संदेश

Neemuch headlines September 17, 2024, 5:26 pm Technology

नीमच। उठो लड़कियों शस्त्र उठा लो आप गोविंद नहीं आएंगे अवसर था जिला इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका में दिया गया था। महिला एवं बालिकाओं ने नाटिका में सभी समाज जनों से आह्वान किया कि वह अपने बेटा और बेटी के लालन-पालन में भेदभाव नहीं करें। समान भाव रखें और लड़कियों को यह संदेश दिया कि आधुनिक युग में लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा स्वयं करना सीखना होगी। उन्हें कोई बचाने नहीं आने वाला है। नाटिका में श्रीमती अनीता टांक, मधु चतुर्वेदी, उर्मिला गौड़, अलका विजयवर्गीय, अंकिता पोरवाल, शोभना शाकी, राधा त्रिवेदी, श्वेता रांगनेकर, शीतल यादव, प्रभावी अभिनय प्रस्तुत किया।

अभियंता दिवस के उपलक्ष में धामनिया स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों को जूते वितरण किए गए साथी संगठन के सदस्यों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें उन्होंने सहभागिता निभाई इसके बाद अभियंता दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में इंजीनियर शहर के इंजीनियर सर्किल पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने भारत रत्न डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया रवैया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही लायन डेन सभागार में विभिन्न खेलकूद पुरुषों के लिए कैरम शतरंज बैडमिंटन महिलाओं में बच्चों के लिए चेयर रेस कपल गेम 1 मिनट गेम सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें सभी ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। जिला इंजीनियर एसोसिएशन नीमच तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या जी के जन्मदिन लायन डेन सभा भवन में अभियंता दिवस या इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में जल निगम बोर्ड के महा प्रबंधक जितेंद्र सिंह राणावत, विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्रि ओपी सेन ऑफिस एंड सीमेंट फैक्ट्री प्रोजेक्ट हेड गिरधर जाधव, सीमेंट फैक्ट्री सिविल हेड सुरेश ओसवाल , एसोसिएशन अध्यक्ष करण कुमार टॉक, सचिव अमित रांगनेकर तथा कोषाध्यक्ष पी एन गुप्ता मंचासीन थे। मैं उपस्थित जैन समूह को संबोधित करते हुए इंजीनियर जितेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि इंजीनियर तकनीक का उपयोग कर विकास कार्य करते हैं। इंजीनियर अपने तकनीकी ज्ञान से समाज विकास में सहभागी बनते हैं और मानवता के विकास में योगदान देते हैं और उत्कृष्ट परिणाम देते हैं। देश के सभी इंजीनियर समाज और राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इंजीनियरों के योगदान के बिना राष्ट्र का विकास अधूरा है। मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि इंजीनियर धरती पर भगवान के विकास दूत है। सर्वप्रथम विश्वकर्मा जी बाद में नल नील ने पृथ्वी का विकास किया। सभी इंजीनियर मिलकर राष्ट्र का विकास कर रहे हैं। देश के विकास में आवश्यकता होती है इंजीनियर इंसानियत और मानवता परोपकार के साथ सहयोग प्रदान करते हैं। यदि अच्छा सोचेंगे तो अच्छा कर पाएंगे।

अभियंता राष्ट्र विकास के लिए समझौता नहीं करें। युवा वर्ग र्को आगे बढ़ाए, युवा कुछ नया करता है। संगठन स्थानीय स्तर पर विकास के लिए योजना बनाएं भोपाल विधानसभा में पारित करवाने के लिए सहयोग प्रदान करेंगे। विकास के लिए सही दिशा में सार्थक पहल करना आवश्यक है। इंजीनियरों का प्रयास सम्मान योग्य कदम है। विद्युत मंडल कार्यपालन यंत्री इंजीनियर ओ पी सेन ने कहा कि देश के विकास के लिए सड़क भवन उद्योग मशीन सभी क्षेत्र में इंजीनियर का योगदान महत्वपूर्ण होता । इंजीनियर अनुसंधान कर नए मानक बनाते हैं। है हाल ही में दिल्ली में संसद भवन, चंद्रमा पर चंद्रयान भेजनाओंकारेश्वर में शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण करना, पेट्रोकेमिकल्स यूनिट, राष्ट्रीय विकास में इंजीनियर रात दिन परिश्रम करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य शिक्षा भवन में इंजीनियरों का योगदान महत्वपूर्ण होता है। भारत के विकास में इंजीनियरों का योगदान अविस्मरणीय है। अब इंजीनियर स्पेस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में भी सहभागी बन रहे हैं । अध्यक्ष करण कुमार टॉक ने कहा कि अभियंता राष्ट्रीय विकास की धरोहर है। जब भी क्षेत्र में कोई विकास करना हो सड़क बनाना हो पुल बनाना हो तो इंजीनियर की सहायता ली जाती है। जिला कलेक्टर ने रक्तदान के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। नगर विकास के लिए इंजीनियरों का योगदान महत्वपूर्ण होता है। भूजल संरक्षण पर्यावरण आदि सेवा प्रकल्प में इंजीनियर सक्रिय रहते हैं। नीमच नगर में पहली बार एक्सपो लगाया था। नवाचार का प्रयास जारी है।

अपने स्तर पर संगठन के लिए भूखंड किसी कॉलोनी का नाम डा विश्वेश्वरैया के नाम पर नामकरण, उद्यान आवंटन की मांग प्रमुख है जिसके लिए नगर पालिका से सहयोग की मांग की गई है। सचिव अमित रंगनेकर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने बताया कि जिला इंजीनियर एसोसिएशन में लगभग 150 से अधिक इंजीनियर हैं। इस एसोसिएशन से जुड़े जिला इंजीनियर एसोसिएशन समय-समय पर तकनीकी वर्कशॉप नीमच के मास्टर प्लान के लिए भी कई बार अपनी राय दे चुका है। पर्यावरण, शिक्षा स्वास्थ्य के लिए अनेक कार्यक्रम करता आया है। जिसमें इंजीनियर साथी परिवारिक सदस्यों सेवानिवृत्ति अभियंताओं एवं विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले इंजीनियरों को एवं इंजीनियर परिवार के व्यक्ति को विशेष उपलब्धि पर सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सीमा बंसल प्रीत छाबड़ा ने संयुक्त रूप से सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम प्रतियोगिता में परफॉर्मेन्स के लिए प्रथम, द्वितीय, लक्ष्य तृतीय स्थान विजेता को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग जल संसाधन विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अलावा प्राइवेट कार्य करने वाले इंजीनियर आर्किटेक्ट फैक्ट्री के इंजीनियर सभी सम्मिलित थे। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ इंजीनियर बाबूलाल गौड़, इंजीनियर सचिंद्र शर्मा, इंजीनियर एनके सोनार, इंजीनियर राजेश चतुर्वेदी, राजेन्द्र साकी, हरीश छाबड़ा, मनीष विजयवर्गीय, अश्विन वर्मा, आशीष जैन, आर्किटेक्ट मोहित रंगनेकर, आर्किटेक्ट आशीष सुराना, आर के त्रिवेदी, नवीन अग्रवाल, अक्षिता सोनी, दीपिका ऐरन पूजा पुरोहित, किरण महावर, अजीत सिंह चौहान अश्वनी वर्मा अंशुमान चौहान आदि सभी पंजीकृत अभियंता उपस्थित थे। अतिथियों को अफिम डोडा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर प्रीत छाबडा, आशीष जैन ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार कोषाध्यक्ष पीएन गुप्ता ने व्यक्त किया।

इनका किया सम्मान कार्यक्रम में समाज मैधावी विधार्थियों व सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नवीन कुमार अग्रवाल, भारत विकास परिषद के माध्यम से रक्तदान के लिए मनीष विजयवर्गीय, राष्ट्रीय पेंशनर संघ के माध्यम से सेवा कार्यों के लिए बालचंद वर्मा, रिंकू चौहान पीडबल्यूडी सुपरविजन एल. एन. तौर, चंद्र राज जैन, विशिष्ट उपलब्धि व सेवानिवृत्त पी. एन. सिंधी कीर्ति चौधरी, रामगोपाल पाटीदार, आदि को इंजीनियरिंग के माध्यम से उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Related Post