भादवा माताजी एवं गौशाला मे गौमाता क़ो लगाया गया छप्पन भोग, खाटू श्यामजी व माँ वैष्णों देवी का दरबार सजाकर बृज की फूलो वाली होली के रूप मे मनाया गया फ़ाग महोत्सव, 13 सिलाई मशीनों का हुवा वितरण
नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) के द्वारा मालवा क्षेत्र की वैष्णों देवी महामाया भादवा माताजी के दरबार मे भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ ! अ. भा.पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मुजावदिया मन्दसौर,महामंत्री गायत्री डपकरा गरोठ व कोषाध्यक्ष ललीता गुप्ता नाहरगढ़ ने बताया की भादवा माताजी स्थित श्री पाटीदार धर्मशाला मे सर्वप्रथम आयोजन के अतिथियों अ. भा. पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच, प्रेमनारायण गुप्ता नीमच,मनोहरलाल पोरवाल मनासा, कैलाशचंद्र फरक्या पिपलिया मंडी, बगदीराम गुप्ता एडवोकेट मल्हारगढ़, सुनील मांदलिया सुवासरा, सुनील घाटिया पिपलिया मंडी, पियूष धनोतिया नीमच,मुकेश पोरवाल निडर पिपलिया मंडी ने माँ भादवा व वेष्णोदेवी के दरबार मे दीप प्रज्जवलन व पुष्प माला अर्पित कर आयोजन का शुभारंम्भ किया, अतिथियों का स्वागत माया रवि पोरवाल नीमच ,वंदना पंकज पोरवाल मनासा,सोनू प्रवीण फरक्या पिपलिया मंडी, सीमा पंकज मेहता शामगढ़,सुमित्रा पोरवाल नीमच, गौरव पोरवाल नीमच, कोमल पोरवाल रतलाम, अन्नपूर्णा काला आलोट ने किया, स्वागत उद्बोधन महिला महासभा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मुजावदिया मंदसौर ने देते हुवे ढाई वर्षीय कार्यकाल मे की गई गतिविधियों व आयोजनो की विस्तृत जानकारी सदन मे प्रस्तुत की,पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच ने अपने उद्बोधन मे महिला महासभा के विगत ढाई सालो मे की गई समाज उत्थान व रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुवें आगामी पोरवाल पोरवाल प्रतिभा खोज 2026 के लिये शुभकामनायें प्रेषित की,उद्बोधन की श्रृंखला में प्रेम नारायण गुप्ता नीमच, कैलाशचंद्र फरक्या,सुनील मांदलिया सुवासरा, सुनील घाटिया,मुकेश पोरवाल नीडर ने पोरवाल महिला महासभा द्वारा की जा रही गतिविधियों विशेषतः समाज की प्रतिभाओ क़ो निखारने व विलुप्त होती सनातन संस्कृति क़ो सहेजने के उद्देश्य से की जा रही प्रतियोगिताओ की सराहना की,आयोजन स्थल पर खाटू श्यामजी का भव्य दरबार श्री श्याम परिवार नाहरगढ़ द्वारा सजाया गया तथा माँ वेष्णोदेवी के पिंडी दर्शन व परिक्रमा भी उपस्थित सभी समाजजन ने की ! इस अवसर पर 5 सिलाई मशीन सेठ स्व. हरिवल्लभ धनोतिया की स्मृति में सुपुत्र अरविंदकुमार,रामदयाल धनोतिया नीमच, 1-1 सिलाई मशीन लायन उषा कैलाशचंद मेहता रामपुरा, लीला ओमप्रकाश गुप्ता रामपुर, सीमा भूपेंद्र मेहता रामपुरा, सुनीता मुकेश धनोतिया मेलखेड़ा, वंदना दीपक फरक्या गरोठ, सीमा अमित काला मंदसौर के सौजन्य से दी गई ,खाटू श्यामजी के दरबार के लाभार्थी संगीता कमल धनोतिया रामपुरा, राजकुमारी पिंटू पोरवाल खानखेड़ी एवं मां वैष्णो देवी पिंडी दर्शन के लाभार्थी अनीता पंकज दानगढ़ गुजरथ, गायत्री श्याम वेद मनासा व सुहाग की सामग्री के लाभार्थी सुनीता प्रकाशचंद्र डपकरा गरोठ व विशेष सहयोगी रीना सुनील पोरवाल भादवा माताजी का सम्मान पोरवाल महिला महासभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया, साथ हीं होली कें पर्व पर सबसे आकर्षक फ़ाग महोत्सव आयोजित करने पर पोरवाल महिला मंडल रामपुरा क़ो प्रथम, पोरवाल महिला मंडल नीमच क़ो द्वितीय व पोरवाल महिला मंडल रायपुर राजस्थान को तृतीय पुरुरस्कार से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, होली डेकोरेशन प्रतियोगिता मे प्रथम हेमलता कृष्णकांत रत्नावत शामगढ़,साक्षी अनुराग फरक्या मनासा क़ो द्वितीय व आयुषी दानगढ़ गरोठ क़ो तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया, भजन गायक अर्पित शर्मा व टीम द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनो पर राधाकृष्ण व नवदुर्गा की आकर्षक उपस्थिति मे उपस्थित समस्त स्वजातिय बंधुओ ने ब्रज की फूलो वाली होली के रूप से उल्लासपूर्वक व मस्ती भरे माहौल मे गुलाब के फूलो की होली खेलते हुवे जमकर नृत्य किया,आयोजन मे उपस्थित सभी मातृशक्ति क़ो माताजी के दरबार मे अर्पित की गई सुहाग की सामग्री दी गई ! मंचीय कार्यक्रम में पश्चात डीजे व ढ़ोल द्वारा एक विशाल चल समारोह प्रारम्भ हुवा जो छप्पन भोग लेकर गौशाला पंहुचा जहाँ लाभार्थी पोरवाल महिला मंडल पिपलिया मंडी ने गौ पूजन व गौ माता क़ो वेश अर्पित क़र गौ माता क़ो छप्पन भोग लगाकर गौ ग्रास करवाया गया, तत्पश्चात गौशाला से 251 फुट की चुनर यात्रा एवं 56 भोग भादवा माताज़ी के दरबार मे आयोजन मे उपस्थित स्वजातीय बंधुओ ने माता रानी के सुमधुर भजनो पर थिरकतें हुवे व माताजी के जयकारे लगाते हुवे माँ भादवा माताजी के दरबार मे पंहुचा जहाँ लाभार्थी पोरवाल महिला मंडल रतलाम. ने छप्पन भोग लगाया,लाभार्थी पोरवाल महिला मंडल मल्हारगढ़ ने माताजी क़ो चुनर अर्पित की गई,गुलाब के फूलो की माला लाभार्थी गायत्री हुकुमचंद्र डपकरा गरोठ ने अर्पित की , माताजी का वेश लाभार्थी सुनीता गोविन्द मुजावदिया मन्दसौर ने अर्पित किया,तत्पश्चात उपस्थित स्वजातीय बंधुओ ने महाप्रसादी का लाभ लिया ! कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ (रजी.) नई दिल्ली के राष्ट्रीय संरक्षक मुकेश गुप्ता नाहरगढ़ ने किया व आभार महिला महासभा प्रदेश महामंत्री गायत्री डपकरा गरोठ ने माना!