Latest News

नीमच में हालात इतने बदतर कि शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों के कान में जूं तक नहीं रेंगती शहर में सड़क पर भरे बारिश के पानी को बच्चों ने बनाया तालाब, खूब धूम मचाई

Neemuch headlines August 21, 2024, 12:54 pm Technology

नीमच। करीब एक सप्ताह बाद जिला मुख्यालय पर इंद्रदेव मेहरबान हुए। दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगरपालिका प्रशासन की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। हालात इतने बदतर हुए के सडक़ों पर घुटनों तक पानी भर गया। बच्चों ने सड़क पर जमा हुए पानी को तालाब समझ जमकर मस्ती की। फव्वारा चौक पर भी एक बार फिर काफी अधिक पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस और गर्मी से मिली बड़ी राहत पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जिला मुख्यालय पर जोरदार बारिश नहीं हो रही थी। इसके परिणाम स्वरूप उमस और गर्मी काफी बढ़ गई थी। दिन का तापमान भी 34-35 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। ऐसे में एक बार फिर कूलर और एसी का उपयोग बढ़ गया था। रात में उमस की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।

15 सितंबर तक मानसून का समय माना जाता है। ऐसे में बमुश्किल एक महीना शेष बचा है। वहीं दूसरी तरफ अब तक जोरदार बारिश नहीं होने से अधिकांश जलस्त्रोतों में पर्याप्त पानी तक नहीं भरा है। शहर की प्यास बुझाने वाले प्रमुख पेयजल स्त्रोत जाजू सागर बांध में भी औसत 10 फीट तक ही पानी भरा है। इसको लेकर भी चिंता व्यक्त की जा रही है। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब जिला मुख्यालय पर अचानक काली घटाएं छाने लगी। कुछ ही देर बार मौसम एकदम से बदला और जोरदार बारिश शुरू हो गई। काफी तेज गति से बारिश हो रही थी। सड़कों पर पानी भर गया था। सड़क पर भरे पानी में बच्चों ने खूब धूम मचाई मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगरपालिका प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। फव्वारा चौक और नयाबाजार क्षेत्र में घुटनों तक पानी भर गया। लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच नयाबाजार में तो बच्चों ने सडक़ पर घुटनों तक भरे पानी को तालाब ही समझ लिया।

सडक़ पर भरे पानी में घंटों तक बच्चों ने धमाल मचाई। वाहन निकल नहीं सकता था सड़क पर इतना अधिक पानी भरा था कि वहां से दो कोई भी वाहन निकल नहीं सकता था। इसका लाभ बच्चों ने उठाया। दूसरी तरफ नयाबाजार क्षेत्र के रहवासी नगरपालिका के जिम्मेदारों को कोस रहे थे। उनका कहना था कि हर साल जोरदार बारिश होने पर सड़क पर इसी तरह पानी भर जाता है। यहां तक कि घरों में भी पानी घुस जाता है। कई बार नगरपालिका के जिम्मेदारों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं हुए जिससे सडक़ पर पानी भरने की समस्या से स्थाई रूप से छुटकारा मिल जाए। मंगलवार को नयाबाजार की सड़क पर भरे बारिश के पानी का बच्चों ने अवश्य भरपूर आनंद अवश्य उठाया।

Related Post