Latest News

आपातकाल के अत्याचारों को भुलाया नहीं जा सकता है - मेघराज जैन, लोकतंत्र सेनानी संघ का विभाग सम्मेलन सम्पन्न

Neemuch headlines August 13, 2024, 4:07 pm Technology

नीमच । आपातकाल के अत्याचारों से आम जनता बुजुर्ग विद्यार्थी सभी परेशान थे। आपातकाल से जनता इतनी परेशान थी कि आगामी चुनाव में भारत की जनता ने इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार को हटा दिया था। जो पूरे विश्व में एक अलग इतिहास है। आपातकाल का काला अध्याय देश पर एक कलंक था। आपातकाल के समय किए गए। अत्याचारों को भुलाया नहीं जा सकता है।

यह बात लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व राज्यसभा सांसद मेघराज जैन ने कहीं। वे लोकतंत्र सेनानी संघ जिला इकाई नीमच के तत्वाधान में रविवार 11 अगस्त को लोकतंत्र सेनानी संघ के स्वर्णकार धर्मशाला सभागार में आयोजित विभाग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की थी जो इतिहास के पन्नों में काला अध्याय के रूप में अंकित है। संविधान में जब भी छेड़छाड़ हुई तो कांग्रेस सरकार ने ही की है। आपातकाल में देश को खुली जेल बना दिया था । नागरिकों के स्वतंत्रता के अधिकारों को छीन लिया था। चुनाव में जनता ने विरोध किया और कांग्रेस को सत्ता से हटा दिया था। आपातकाल में प्रधान मंत्री पद पर बने रहने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया था जिसका संविधान में कहीं कोई नियम नहीं है। लोकतंत्र सेनानी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष तपन भौमिक ने कहा कि देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्णय को नहीं मानते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हुए संविधान की हत्या की थी और तानाशाह बन गई थी।

न्यायपालिका व समाचार पत्रों पर पाबंदियां लगा दी गई थी। ना कोई अपील न कोई दलील थी। जिसको कांग्रेसी कहते थे उसको जेल में भेज दिया जाता था। आपातकाल के विरोध में हजारों नवयुवकों ने आंदोलन किया। जेल भरी थी। जिसमें जनसंघ व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हजारों लोग जेल गए थे। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों ने जो संघर्ष किया और जो बलिदान दिया उस युवा वर्ग शिक्षा लेकर देश सेवा में आगे बढ़े। उन्हीं के बलिदान और त्याग के कारण आज देश राम राज्य की ओर अग्रसर है। युवा वर्ग आपात काल के बारे में अध्ययन करें और जागरूकता लाए। कांग्रेस की गैर लोकतांत्रिक मनोवृत्ति को लोगों को समझाएं भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि इस देश में कभी भी भविष्य में आपातकाल नहीं लगे इसके लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। आपातकाल का विरोध करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का जीवन चरित्र आदर्श है। उनके पद चिन्ह पर चलकर स्वर्णिम भारत बनाना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा ने कहा कि आपातकाल की तुलना किसी भी आंदोलन से नहीं की जा सकती है।

क्योंकि इस आंदोलन में अत्याचार अधिक हुए थे जिससे जनता परेशान रही थी। देश की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों ने जो बलिदान दिया था उसे देश कभी भुला नहीं पाएगा । सदैव उनके पद चिन्ह पर चलकर हम एक आदर्श देश बनाएंगे। सम्मेलन में हंसराज कबाड़ी मंदसौर, देवेंद्र मरच्या, दिलीप शर्मा भोपाल, सुरेंद्र द्विवेदी भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। लोकतंत्र सेनानी जिला अध्यक्ष श्याम प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने कि सम्मेलन में मंदसौर, नीमच व रतलाम जिले के लोकतंत्र सेनानी एवं उनके परिवारजन सहभागी बनें। नीमच जिले के वरिष्ठ समाजसेवी स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी परिषद, जनसंघ एवं भाजपा के आमंत्रित महानुभाव सहभागी बनें। सम्मेलन में अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार, लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक, राष्ट्रीय संरक्षक मेघराज जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के पूर्व पीआरओ संतोष शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र द्विवेदी लोकतंत्र सेनानी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। फूलमाला का उपयोग नहीं कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोकतंत्र सेनानी विभाग सम्मेलन के मध्य पुष्प माला का उपयोग नहीं कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

सभी अतिथियों का बताया सम्मान भगवा दुपट्टा व साफे बंधवा कर किया गया।

Related Post