Latest News

ब्राह्मण सोशल ग्रुप ने 60, पुजारियों का किया सम्मान, समाज सुधार होगा तो राष्ट्र सुधर जाएगा - आलोक बिल्लोरे।

Neemuch headlines August 12, 2024, 3:18 pm Technology

नीमच । समाज और परिवारों की हालत खराब है। सनातन धर्म दयनीय गंभीर स्थिति में है। लोकतांत्रिक देश में समाज की संख्या तेजी से कम हो रही है जो चिंतन का विषय है। सनातन के संस्कारों की कमी के चलते हैं आज हर घर में पति-पत्नी के बीच विवाद न्यायालय पहुंच रहे हैं। समाज में व्याप्त ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए हमें समाधान के लिए आगे आना होगा। समाज सुधार होगा तो राष्ट्र का सुधार भी होगा। यह बात रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर आलोक बिल्लोरे ने कहीं। वे ब्राह्मण सोशल ग्रुप प्रबंध समिति जिला नीमच द्वारा सावन मास के पावन उपलक्ष्य में टाउन हॉल सभागार में "आज के परिवेश में समाज एवं राष्ट्र के प्रति हमारा दायित्व" विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के विवादों को निराकरण के लिए समाधान नाम की एक संस्था की स्थापना की गई है जिसमें विगत कई वर्षों में अभी तक 100 से अधिक बेटे और बहू के विवाद समाप्त हुए और उनके घर बस चुके हैं। सभी समाजों में लड़‌के लड़कियों का विवाह एक परेशानी बनकर सामने आ रहा है। इसका समाधान परिचय सम्मेलन से होता है लेकिन परिचय सम्मेलन में भी लड़कियां सामने नहीं आती है इसलिए हमें समन्वय वाले विशेष परिचय सम्मेलन का आयोजन करना होगा।

समाज के गरीब वर्ग की सहायता के लिए योजना समाधान बनाना होगा। तभी गरीब वर्ग भी विकास कर पाएगा। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि मनुष्य समाज के ऋण से कभी भी उऋण नहीं हो सकता है समाज के प्रति हमारे दायित्व और कर्तव्य का निर्वहन हमें सजग होकर करना पड़ेगा तभी समाज राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल हो सकेगा सनातन संस्कृति की खुशबू घर-घर में फैलाना आवश्यक है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और परशुराम से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा के लिए संकल्प लेना चाहिए तभी युवा वर्ग समाज विकास में सहभागी बन सकेगा। मंदिरों में पुजारी के पद पर कार्य करते हुए दिन रात सेवा करने वाले सम्मान के पात्र है। वसुदेव कुटुंबकम के स्थान पर सनातनी कुटुंबकम की भावना को देश के कोने-कोने में हर परिवार में फैलाना होगा तभी हमारा देश विश्व गुरु के शिखर की और अग्रसर हो सकता है। जिला अनुविभागीय अधिकारी ममता खेड़े ने कहा कि जिस संगठन का शुभंकर गणपति हो वह अपनी बुद्धि से तेजी से विकास करेगा। पूजा करने वाले पुजारी ईश्वर की प्रार्थना के साथ संस्कारों में भी सहभागी बनते हैं। मंदिर हमारे जीवन का केंद्र है। पुजारी को मानदेय के रूप में भूमि प्रदान की जाती थी ताकि उन्हें कहीं अपने जीवन यापन में किसी के सामने झुकना नहीं पड़े यह सनातन संस्कृति है। पड़ोसी के बच्चों पर क्रोध नहीं करना ही सनातन संस्कृति का परिचयाक है। देवस्थान की सेवा करने वालों का सम्मान ईश्वर का सम्मान होता है। हमें विश्वकर्मा से शिक्षा ले कर अनुशासन का संदेश देना होगा। प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर कर कराग्रे लक्ष्मी के मंत्र का उच्चारण भी करना चाहिए। दिनभर मोबाइल और टीवी देखने वाले बच्चे विद्वान कैसे बनेंगे चिंतन का विषय है। फेसबुक पर किसी संदेश को आगे बढ़ना ही ज्ञान नहीं है।

समाज और राष्ट्र विकास के लिए थोड़ा-थोड़ा योगदान हम सभी को करना होगा तब जाकर राष्ट्र विकास कर सकेगा। वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर एवं समाजसेवी ब्राह्मण सोशल ग्रुप समिति के अध्यक्ष चेतन व्यास मामा ने ग्रुप द्वारा समाज सेवा प्रकल्पों एवं सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृति की रक्षा करना आवश्यक है। संस्कार ही देश सुरक्षा का माध्यम है। देश की सीमा पर सैनिक रक्षा करते हैं और देश के भीतर सेवा करने वाले लोग देश की रक्षा करते हैं। सामाज सेवी किशोर जवेरिया ने कहा कि यदि व्यक्ति स्वयं अपने आप सुधर गया तो समाज देश अपने आप ठीक हो जाएगा। हम किसी भी कार्य क्षेत्र में सेवा कार्य करें उसे पूरे निष्ठा और आनंद के साथ करें तो यह देश तेजी से विकास कर सकता है। समाज सेवी प्रकाश भट्ट ने कहा कि व्यक्ति समाज की इकाई है यदि व्यक्ति अनुशासित संस्कारित होता है तो समाज और राष्ट्र भी संस्कारित होता है। राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पुजारी का सम्मान मंदिर के संस्कारों का सम्मान है मंदिरों में विद्वान व्यक्तियों की नियुक्ति करेंगे तो राष्ट्र का युवा वर्ग भी विद्वान होगा। एड़. दिलीप शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानद ईमानदारी से करें तो भ भारत पुनः सोने की चिड़िया बन सकता है। पायलट बाबा आश्रम के योगीराज रंजन स्वामी ने कहा कि देश धर्म की रक्षा के लिए यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा देश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा जरूरी है। जिला कलेक्टर द्वारा रक्तदान का अनुकरणीय कार्य किया गया इससे युवा वर्ग प्रेरणा लेकर देश के प्रति सेवा करना सीखें।

सकल विप्र समाज के अध्यक्ष शैलेश जोशी, ब्राह्मण महिला मंडल की संगीता शर्मा, दरबारी लाल शर्मा महुडिया ने भी विचार व्यक्त किए। शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दिनेश शास्त्री बेधड़क द्वारा अर्थव शीर्ष के पाठ व शिव तांडव स्तोत्र का पाठ पं. प्रशांत व्यास ने किया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर आलोक बिल्लोरे ने उपस्थित सभी समाज जनों को सामुहिक रुप से पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्र व समाज सेवा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर ब्राह्मण सोशल ग्रुप के पांच नए सदस्यों को समाज सेवा का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मंजुला धीर ने किया। तथा आभार सचिव जैसी शर्मा ने व्यक्त किया। इनका किया सम्मान श्रावणी कर्म में सत्यनारायण मंदिर की सेवा हेतु मंहत अयोध्या दास, रुद्राक्ष निःशुल्क वितरण करने में पंडित प्रशांत व्यास, वृहद समाज सेवा प्रदान करने पर पंडित शैलेश जोशी, परशुराम मंदिर निर्माण में पंडित योगेश पंत, रक्तदान के लिए पंडित दीपेश शर्मा श्रावणी कर्म में पंडित राजेंद्र पांडे, पंडित घनश्याम शास्त्री, संजय शर्मा, दो बार नाक, कान, गला चिकित्सा शिविर के लिए श्याम जोशी, पर्यावरण के लिए जेसी शर्मा, पार्षद कमलेश कुमार शर्मा व वयोगेश कवीश्वर का सम्मान किया गया।

Related Post