पुलिस को मिली सफलता, 2 इनामी नक्सलियों को किया ढेर, पढ़ें पूरी खबर

Neemuch headlines April 2, 2024, 3:46 pm Technology

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस द्वारा जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने 2 इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। जिनके पास से एके- 47, 12 बोर की रायफल बरामद किया गया है। इनामी नक्सलियों को किया ढेर दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसके बाद से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तभी मप्र और छत्तीसगढ़ सीमा के बीच डाबरी और पितकोना के पास केराझरी के जंगल में बीती रात बालाघाट पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने 43 लाख के दो नक्सली को ढेर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने की घटना की पुष्टि वहीं, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सली मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई वारदातों में शामिल रहे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की पहचान नक्सली नेता डीवीसीएम सजंती जोकि 29 लाख का इनामी नक्सली थी और रघु जोकि 14 लाख का इनामी नक्सली के रुप में की गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।

Related Post