मंदसौर । जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु संचालित "जल गंगा जल संवर्धन अभियान" के अंतर्गत ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत गरोठ अंतर्गत ग्राम पंचायत नाहरगढ़ स्थित प्राचीन बावड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुकूल जैन द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बावड़ी के संरक्षण, साफ-सफाई, संरचनात्मक मजबूती एवं जल संचयन क्षमता बढ़ाने हेतु आवश्यक कार्यों के चिन्हांकन के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा।