Latest News

कृषक महिलाओं का जिले में भ्रमण कार्यक्रम सम्‍पन्‍न।

Neemuch headlines February 13, 2024, 5:12 pm Technology

नीमच । मंगलवार को जावद विकासखंड के ग्राम महेशपुरिया, कानका और धामनिया के महिला समूहों की कृषक महिलाओं का भ्रमण आत्मा, नीमच द्वारा आयोजित किया गया। कनावटी के प्रगतिशील कृषक श्री प्रभुलाल धनगर के खेत पर महिलाओं को जैविक खेती, गेहूं की 6 प्रकार की किस्म और उनके बाजार भावो की कृषक महिलाओं को जानकारी दी गई। लघु सीमांत कृषक महिलाओं को आय बढ़ाने के लिए समूह के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए केमोमाइल, अफ्रीकन गेंदा और लेमन ग्रास की खेती के बारे में बताया गया। महिलाओं द्वारा केमोमाईल और अफ्रीकन गेंदे की खेती में रुचि प्रदर्शित की गई, जिस पर उन्हें बीज उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया गया। उल्लैखनीय है, कि नीमच जिले की मंडी अपनी औषधीय फसलों की बिक्री के लिए देश भर में जानी जाती है। यहां की जलवायु, मिट्टी और किसान नवाचार करने में सदैव अग्रणी रहते है।

Related Post