Latest News

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर नया भारत नया विधान प्रदर्शनी आयोजित।

Neemuch headlines January 25, 2024, 6:16 pm Technology

नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच के परिसर में जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच एवं जिला पुलिस नीमच द्वारा नया भारत नया विधान एवं विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। नवीन कानून एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित इस प्रदर्शनी में नए कानून के प्रमुख प्रावधानों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी को आकर्षक फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय एवं रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदोरिया ने नागरिकों से इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया है

Related Post