नीमच। जिले के 13 गांवो में आज राजस्व सेवा शिविरों का आयोजन नीमच । कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज 11 जनवरी 2024गुरुवार को प्रातः11 से सायं 4 बजे तक जिले की समस्त तहसीलों के ग्रामों में राजस्व अधिकारियों द्वारा कैम्प लगाया जाएगा। नीमच नगर तहसील के बरूखेडा, बघाना, नीमच ग्रामीण तहसील के दारू, बोरदिया कलां, कोटडी इस्तमुरार, जावद तहसील के गुर्जरखेडी सांखला, सरवानिया महाराज, मनासा तहसील के खजुरी, जामुनिया, खडावदा, सिंगोली तहसील के थडोद, खातीखेडा, रामपुरा तहसील के बेसला में राजस्व सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे है।