मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के रोड शो में उमडा जनसैलाब

neemuch headlines September 30, 2023, 7:33 pm Technology

नीमच । प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षैत्रके नगर सरवानिया महाराज में शनिवार को रोड शो आयोजित किया गया।

रोड शो में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिह तोमर, प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद सुधीर गुप्‍ता ने भी रथ पर सवार होकर बडी संख्‍या में उपस्थित ग्रामीणों, का अभिवादन किया। रोड शो में नागरिकों, समाज के सभी वर्गो के लोगों ने पुष्‍पवर्षा कर, मुख्‍यमंत्री चौहान का आत्‍मीय स्‍वागत किया। यह रोड शो सरवा‍निया महाराज के लासूर रोड, तिराहे, से प्रारम्‍भ हुआ।

जो नगर के मुख्‍य मार्गो से होते हुए शासकीय बालक उच्‍चतर माध्‍यमिक विदयालय सरवानिया महाराज, में आयोजित सभास्‍थल पर रोड शो का समापन हुआ। रोड शो में जावद क्षेत्र के लगभग दो हजार युवाओं ने बाईक रैली के रूप में भाग लेकर, मुख्‍यमंत्री जी का स्‍वागत किया। रोड शो के दोरान नगर परिषद के अध्‍यक्ष एवं पार्षदगणों, क्षेत्र की विभिन्‍न ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंचगण, समितियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों, विभिन्‍न समाजों के पदाधिकारियों, ने स्‍वागत मंच एवं स्‍वागत द्वार बनाकर, पुष्‍प वर्षा कर, मुख्‍यमंत्री चौहान का भव्‍य स्‍वागत किया ।

सरवानिया महाराज में अभूतपूर्व आत्मिय स्‍वागत एवं अपार उत्‍साह देखकर मुख्‍यमंत्री चौहान भी अभिभूत हुए। रोड शो के दौरान सरवानिया नगरवासी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। रोड शो मार्ग पर सड़क के दोनों और घरों की छत पर से नागरिकों और महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्‍मीय स्वागत किया।

Related Post