Latest News

नीमच मे मनाया गया अंर्तराष्‍ट्रीय साईन लेंग्वेज दिवस

Neemuch headlines September 27, 2023, 5:01 pm Technology

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच द्वारा मंगलवार 26 सितंबर 2023 को प्रतिवर्ष अनुसार अंतर्राष्ट्रीय साईन लेंग्वेज दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ-सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, द्वीप प्रज्‍जवलित कर किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नीमच द्वारा संचालित रेडक्रॉस मूकबधिर विद्यालय,छात्रावास के बालिकाओ एवं सी.डब्ल्यू.एस.एन.छात्रावास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये गये।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी प्रशासक एवं अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना, रेडक्रॉस सहायक प्रशासक सुश्री किरण आंजना, सांसद प्रतिनिधि श्री विरेन्द्र पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि श्री हेमंत हरित, श्री लोकेश चांगल उपस्थित थे। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना द्वारा बताया, कि नीमच जिले के मूक बधिर दिव्यांगो को एक नई सौगात भी मिली है। उन्‍होनेबताया,कि अब मूकबधिर दिव्यांग सीधे इंदौर की संस्था के सम्पर्क में रहकर सांकेतिक भाषा सीखेंगे।

सांकेतिक भाषा का विकास होगा। कार्यक्रम में जिले के सभी दिव्यांगजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी गई। एलिम्को उज्जैन द्वारा चिन्हांकित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण का वितरण भी किये गए। जिसमे 40 मोटो ट्रायसिकल एवं केलिपर्स वितरित किये। दिव्यांग मोटो ट्रायसिकल एवं कृत्रिम सहायक उपकरण पाकर खुश हुए, दिव्यांगजनों ने बताया गया, कि अब वे घर से बाहर निकल सकते हैऔर दैनिक जीवन के क्रियाकलाप भी आसानी से कर पाएंगे।

इस मौके पर दिव्‍यांगजनों की मांग पर एडीएम सुश्री नेहा मीना ने समस्‍त विभागों से रिक्त दिव्यांगजनों के पदो से सम्बन्धित जानकारी एकत्रित करने के लिए उप संचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया। अपर कलेक्टर द्वारा आश्वस्त किया, कि यदि पूर्व में विज्ञप्ति प्रकाशित हुई है, व नियुक्ति की कार्यवाही शेष है, तो तत्काल नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।

Related Post