नीमच। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिला स्तरीय ‘’खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ का आरंभ टॉर्च रैली निकाल कर किया जायेगा। 23 सितम्बर 2023 को प्रात: पुलिस अधीक्षक कार्यालय से टॉर्च रैली को हरी झंडी दिखाकर सुभारंभ किया जायेगा। रैली शा.बा.उ.विद्यालय क्र. 02 समाप्त होगी। उक्त रैली में जिले के जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जिला खेल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक और बालक व बालिका सम्मिलित होंगे।
खेल अधिकारी ने बताया,कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 सितम्बर 2023 को शा.बा.उ.विद्यालय क्र. 02 को प्रात: 11.00 बजे से किया जायेगा। जिसमें मनासा, जावद और नीमच ब्लॉक के बालक व बालिका वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। निर्धारित 18 खेलो में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
जिला स्तर पर चयनित खिलाडी संभाग औार स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवडा ने सभी विद्यालय व खेलो संघो से आग्रह किया है,कि अधिक से अधिक संख्या में खिलाडियों व विद्यार्थियों को सम्मिलित कर आयोजन को सफल बनाये।