मंत्री श्री सखलेचा की अभिनव पहल, सरवानिया मोरवन मण्डल क्षेत्र में गणपति जी की प्रतिमा का निशुल्क वितरण

Neemuch headlines September 20, 2023, 3:21 pm Technology

सरवानिया महाराज। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री व जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा हमेशा से अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते ओर समय समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में कुछ नया करते दिखाई देते है, इस बार मंत्री सखलेचा ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए सभी मंडलो में गणेश उत्सव पर्व को लेकर भगवान गणपतिजी की प्रतिमा का निः‍ ःशुल्क वितरण किया।

सरवानिया मोरवन मण्डल में मंत्री सखलेचा की ओर से मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने पिछले दो दिनों में 70 गणपतिजी की प्रतिमा का निःशुल्क वितरण किया जिसमे सभी छोटी बड़ी गणेश उत्सव समिति समिलित है। मंगलवार को सभी जगह शुभ मुहूर्त में पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता मंत्री सखलेचा की पहल से क्षेत्र के सभी युवाओं में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

ही सरवानिया मोरवन मण्डल को मंत्री सखलेचा ने कई सौगाते दी है, ओर अब एक ओर सबसे बड़ी सौगात बॉयो टेक्टनोलॉजी पार्क के रूप में देने जा रहे है जो अति शीघ्र पूरी होने वाली है। नीमच जिला सबसे बड़ा औषधीय उत्पादन क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां कोई बड़ा शोध संस्थान नहीं है। मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जिले में इसकी आवश्यकता को बखूबी समझा और ठोस प्रयास किए।

मार्च 2021 में मंत्री सखलेचा ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग को इस प्रोजेक्ट के लिए पत्र लिखा। उन्होंने दिसंबर 2022 में केंद्र को दोबारा पत्र लिखा, जिसमें उल्लेख किया कि बायोटेक पार्क के लिए जावद जमीन उपलब्ध कराई गई। जिसके लिए मंत्री सकलेचा ने सरवानिया मोरवन मण्डल की आमलीभाट ग्राम पंचायत के बरखेड़ा चौहान में किया जाना प्रस्तावित है। इस पार्क के निर्माण पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की लागत आएगी और 39.53 हेक्टेयर भूमि पर पार्क का निर्माण होगा। बायो टेक्नोलॉजी पार्क के उद्देश्य अनुसार मध्य प्रदेश सरकार इसे क्रियान्वित करेगी

Related Post