नीमच । लोकसेवा प्रबंधक आशीष जैन ने बताया कि नीमच जिले में 6 लोकसेवा केंद्रों के संचालन के लिए पी.पी.पी.मॉडल के तहत ऑपरेटर के चयन हेतु mptenders पर ऑनलाईन निविदाएं आमंत्रित की गई थी।
लोकसेवा प्रबंधन विभाग व्दारा नवीन लोक सेवा केंद्र संचालकों के चयन हेतु जारी निविदा का आर.एफ.पी. एवं राज्य लोकसेवा अभिकरण, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 6 लोकसेवा केंद्र की प्राप्त निविदाओं का समिति व्दारा परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत समिति व्दारा लोकसेवा केंद्रवार तकनीकी निविदा में पात्र एवं अपात्र (कारण सहित) निविदाकारों की सूची जारी की जा रही है। तकनीकी निविदा से संबंधित दावा आपत्ति 4 सितम्बर 2023 सांय 6 बजे तक लोकसेवा प्रबंधन विभाग, कलेक्टर कार्यालय कमरा नंबर 15 नीमच या ईमेल आईडी [email protected]के माध्यम से प्राप्त किए जायेंगे। उक्त निर्धारित समय-सीमा पूर्ण होने के उपरांत किसी भी दावा आपत्ति पर समिति व्दारा विचार नहीं किया जाएगा।